• Wed. Jan 28th, 2026

Farmers Protest: चंडीगढ़ में आज धरना खत्म, CM मान से बैठक के बाद लिया फैसला

चंडीगढ़ 06 सितम्बर 2024 : चंडीगढ़ में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने आज धरना खत्म करने का एलान कर दिया। दोपहर दो बजे किसान धरना खत्म कर देंगे। भारतीय किसान यूनियन के प्रधान जोगिंदर सिंह उगारहा ने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगे पूरी नहीं करती है तो फिर से बड़ा संघर्ष करेंगे। पिछले पांच दिनों से किसान चंडीगढ़ में धरने पर बैठे हैं।

बता दें कि कल मुख्यमंत्री भगवंत मान से किसानों की लंबी बातचीत हुई थी। इस दौरान सीएम ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि विशेषज्ञ से बात करने के बाद उनकी मांगों को लागू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *