• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब के इस इलाके में BSF और पुलिस की सुबह-सुबह सर्च ऑपरेशन

बमियाल/दीनानगर 06 सितम्बर 2024 : बीती रात करीब 10 बजे बमियाल ब्लॉक के अंतगर्त आते गांव भगवाल में पाकिस्तान सीमा से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर कुछ ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों ने ड्रोन की गतिविधि देखी जिसके चलते डी.सी. सदस्यों ने तुरंत इसकी सूचना भगवाल गांव के सरपंच स्मार्टी सिंह को दी। जिसके बाद गांव के सरपंच ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सीमा सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस ने रात से ही इस इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बमियाल ब्लॉक के अंतर्गत गांव भगवाल में वहां पर रहने वाले व बी.डी.सी. के मैंबर मक्खन सिंह और जनक राज ने रात करीब 10 बजे भारत-पाकिस्तान सीमा रेखा से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर आसमान में एक लाल रंग की लाइट चलती देखी जिसके चलते जब उन्होंने ध्यान दिया तो यह एक ड्रोन गतिविधि थी।

इसकी आवाज वी.डी.सी. सदस्यों ने भी सुनी। मक्खन सिंह का कहना है कि यह ड्रोन भगवाल गांव के बाहर वाली साइड रुका और फिर सीमा सुरक्षा बल की चौकी के पास कुछ देर के लिए रुका रहा जिसके चलते उन्होंने तुरंत अन्य के वी.डी.सी. सदस्य जनक राज व गांव सरपंच समार्टी सिंह को सूचना दी गई। उन्हें मौके पर बुलाया गया।  इसके बाद सरपंच की मौजूदगी में भी ड्रोन गतिविधि जारी रही। जिसके चलते तुरंत पंजाब पुलिस को सूचना दी गई और इल्वा इलु स्ट्रेट में फायरिंग की भी खबर है।

कुछ देर बाद ये ड्रोन वापस चला गया जिसके चलते बी.एस.एफ. और पंजाब पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके साथ ही सुबह 8 बजे के करीब पंजाब पुलिस और एस.ओ.जी. कमांडो टीम सहति भारत-पाकिस्तान सीमा के गांव भगवाल पहुंची और सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ पूरे इलाके की तलाशी ली। इस मौके पर थाना प्रभारी अंग्रेज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव भगवाल के मक्खन नामक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि इलाके में ड्रोन गतिविधि हुई है। जिसके चलते सुबह पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया लेकिन खबर है कि अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *