• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी, 7 जिलों के लिए अलर्ट जारी

चंडीगढ़ 03 सितम्बर 2024 : पंजाब में मौसम लगातार बदल रहा है। अब दिन में जहां गर्मी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं रातें ठंडी हो गई हैं। मौसम विभाग ने बारिश की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक 5 सितंबर तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। इस बीच पंजाब के 7 जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और SAS नगर में बारिश की संभावना है। बारिश के बाद ज्यादातर इलाकों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। तापमान की बात करें तो सोमवार को मोहाली में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री दर्ज किया गया। आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, बारिश की भी संभावना है। तापमान 26 से 34 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। अमृतसर में सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री दर्ज किया गया। 

वहीं जालंधर में कल शहर का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री दर्ज किया गया। लुधियाना में सोमवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री दर्ज किया गया।तापमान 27 से 35 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। सोमवार शाम को पटियाला में तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *