• Sun. May 10th, 2026

CBI अधिकारी बनकर घर में घुसे लोगों ने किया बड़ा कांड, मामला चौंकाने वाला

लुधियाना 02 सितम्बर 2024  : लुधियाना से बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार सी.बी.आई. अधिकारी बनकर चार लोग बड़ेवाल इलाके के एक घर में घुस गए। यहां उन्होंने घर के मालिक हरीश कुमार को बंधक बना लिया। आरोपियों ने घर की तलाशी ली और 40 हजार कैश व तीन मोबाइल छीन कर कार में बैठ कर फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस हरीश कुमार की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *