• Thu. Sep 19th, 2024

पंजाब में बारिश ने एक और परिवार को प्रभावित किया, एक की मौत

पंजाब डेस्क: बरनाला से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के गत दिन हुई बारिश कई जगहों पर कहर ढाया है। वहीं खबर सामने आई है कि बारिश ने एक गरीब परिवार पर कहर ढाया है। बारिश की बजह से उनके घर की छत गिर गई जिसके चलते उनके बेटे प्रिंस (12) की दर्दनाक मौत हो गई। 

इस हादसे में माता-पिता व बहन सहित 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रिंस छत के मलबे के नीचे दब गया जिसे बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया लेकिन इस बीच उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं पीड़ित परिवार ने का बयान सामने आया है। उन्होंनेक कहा कि लगातार 2 दिन से हो रही बारिश उनके लिए काल बन कर आई है। 

उनके घर की छत गिरने से उनके बेटे प्रिंस की मौके पर मौत हो गई और वह गंभीर रूप से घाल हो गए। छत गिरने से उनके घर का सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया है। उनका काफी नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवार ने सरकार से गुहार लगाई है कि उन्हें मुआवजा देकर उनकी मदद की जाए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *