• Fri. Dec 5th, 2025

शंभू बॉर्डर पर धरने में शामिल महिला किसान नेता के घर NIA की रेड, किसान विरोध में उतरे

30 अगस्त 2024 : बठिंडा के रामपुरा फूल में रहने वाली एक महिला किसान नेता के घर पर शुक्रवार को एनआईए ने रेड की। एनआईए की टीम सुबह ही महिला किसान नेता सुखविंदर कौर के घर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं इसकी जानकारी मिलते ही किसान भी माैके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

बताया जा रहा है कि महिला किसान नेता सुखविंदर कौर एक मूवमेंट से जुड़ी हुई है, जिसके चलते रेड की गई है। सुखविंदर कौर मौजूदा समय में राजपुरा के शंभू बाॅर्डर पर  चल रहे किसानों के धरने में शामिल है। उसके घर में अब बच्चों के अलावा एक बुजुर्ग है। एनआईए की टीम घर में सर्च के साथ ही घर वालों से पूछताछ भी कर रही है।  


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *