• Sun. May 10th, 2026

सुखबीर बादल का बड़ा फैसला, करीबी को सौंपी अहम जिम्मेदारी

पंजाब 29 अगस्त 2024 : पार्टी में चल रहे अंदरूनी कलह के बीच शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने पूर्व मंत्री बलविंदर सिंह भूंदड़ को अकाली दल का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसे लेकर जानकारी देते हुए पार्टी के प्रवक्ता दलजीत चीमा ने ट्वीट किया है। आपको बता दें कि भूंदड़ को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है वहीं पार्टी के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ही रहेंगे। वहीं सुखबीर बादल के प्रधान रहते हुए पहली बार कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ती की गई है। 

बलविंदर सिंह भूंदड़ सुखबीर सिंह बादल के करीबी नेताओं में से एक हैं। सुखबीर सिंह बादल द्वारा यह बड़ा फैसला उस समय लिया गया है जब पार्टी का अंदरूनी कलह काफी बढ़ चुका है और कई नेता पार्टी छोड़ अन्य दलों में शामिल हो रहे हैं। वहीं अब देखना यह होगा की क्या इस फैसले के बाद अकाली दल के हालात बदलेंगे या नहीं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *