• Sat. Mar 14th, 2026

पंजाब: फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

पंजाब 28 अगस्त 2024 : अमृतसर के छेहरटा में उस समय हड़कंप मच गया जब रुई फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक था कि आग को बुझाने के लिए करीब 16 फायर ब्रिगोड की गाड़ियां बुलाई गई।

इस संबंधी जानकारी देते हुए फैक्ट्री मालिक ने बताया कि सुबह 7 बजे उन्हें फोन पर जानकारी मिली थी कि फैक्ट्री मे भीषण आग लग गई। जिसके बाद उन्होंने मौके पर दमकर विभाग के दफ्तर जाकर विभाग को सूचित किया और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लेकर फैक्ट्री पहुंचे। फिलहाल आग पर काबू किए जाने की कोशिश जारी है। वहीं आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है लेकिन इससे काफी नुक्सान हुआ है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *