• Fri. Dec 5th, 2025

वैष्णो देवी से लौटा परिवार, घर पहुंचते ही उड़े होश…

बटाला 27 अगस्त 2024 : शहर में चोरों व लुटेरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसा ही मामला बटाला के पांधिया मोहल्ले से सामने आया है। जानकारी के अनुसार माथा टेकने गए एक परिवार के घर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर घर से 4 लाख के करीब नकदी व गहने लेकर फरार हो गए। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार का कहना है कि वह शनिवार को माता वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे। इसके बाद जब वह घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि घर का मेन गेट तो बंद है पर घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ है। इसके साथ ही घर से 4 लाख के करीब नकदी व सोने-चांदी के गहने गायब हैं। उन्होंने बताया कि चोरों ने बच्चों की गोलक भी चोरी कर ली। इस घटना से उनके परिवार का करीब 35 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। पुलिस को इस मामले की शिकायत दे दी गई है।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *