• Sat. Oct 3rd, 2026

गर्मियों में सर्दियों का एहसास, कोहरे की चादर में ढका हुआ Punjab का यह क्षेत्र

पंजाब 21 अगस्त 2024 : गर्मी के मौसम और अगस्त माह के बीच में आज घने कोहरे की चादर ने जिला होशियारपुर के टांडा इलाके को घेर लिया। आज सुबह करीब छह बजे घने कोहरे के कारण जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग, टांडा-श्री हरगोबिंदपुर राजमार्ग, टांडा होशियारपुर मार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों को अपने वाहन धीमी गति से चलाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

आमतौर पर देखा जाता है कि ऐसा कोहरा सर्दी के मौसम में पड़ता है, लेकिन अगस्त महीने में पड़ने वाले इस कोहरे का कारण पर्यावरण में होने वाली उथल-पुथल बताया जा रहा है।

हालांकि अब धीरे-धीरे मौसम ने भी करवट लेना शुरू कर दिया है क्योंकि लगातार हो रही बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है वहीं तापमान में भी गिरावट देखी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *