• Sat. Dec 6th, 2025

BSF जवानों ने बड़ी सफलता हासिल की, सरहद पर ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया

 पंजाब 19 अगस्त 2024 : बी.एस.एफ. के हाथ बड़ी सफलता लगी है। बी.एस.एफ. के जवानों ने फाजिल्का बार्डर पर एक तस्कर को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जज सिंह निवासी फाजिल्का के गांव सोना नानक के तौर पर हुई है। बी.एस.एफ. ने पाकिस्तान तस्करों से जुड़ी कड़ी तोड़ने में कामयाबी मिली है। जानकारी के अनुसार उक्त आरोपी का नाम संदिग्ध तस्करों की सूची में शामिल था। जिन ड्रग तस्करों को पहला पकड़ा जा चुका है उनसे पूछताछ दौरान जज का नाम सामने आया था। 

बताया जा रहा है कि आरोपी जजज बार्डर पर ड्रग्स की तस्करी करने पहुंचा था।  बी.एस.एफ. को इनपुट मिले थे जिसके बाद उन्होंने कार्रवाई की है। आरोपी से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है जिसें संदिग्धों के साथ लिंक होने के बारे जानकारी मिल सकती है। वहीं मोबाइल से पाकिस्तानी तस्करों के भी फोन नंबर मिले हैं।  बी.एस.एफ. जवानों ने आरोपी जज से पूछताछ करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *