• Fri. Dec 5th, 2025

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब के युवाओं के लिए CM मान ने बड़ा ऐलान किया

जालंधर 15 अगस्त 2024 : पंजाब पुलिस में भर्ती  होने की चाहवान नौजवानों के लिए अहम खबर है।  क्योंकि आने वाले दिनों में पंजाब में नई भर्तियां होने वाली हैं। इसका ऐलान खुद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनता को संदेश देते हुए किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2001 में पुलिस बल में कर्मचारियों की संख्या 80,000 थी और 2024 में भी यह 80,000 ही रही। इस दौरान जनसंख्या कितनी बढ़ी, हिंसा कितनी बढ़ी लेकिन पुलिस नफरी नहीं बढ़ी, हम इसे 90000 तक ले गए, अब हम इसे सवा लाख तक लेकर जाएंगे। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि आने वाले दिनों में पंजाब पुलिस में 10000 नई पोस्ट निकाली जा रही है।

इस संबंध में बकायदा मानसून सत्र में भी प्रस्ताव लाया जाएगा। इससे पंजाब के लड़के-लड़कियों को रोजगार मिलेगा। पुलिस बल में नई भर्तियां भी बढ़ेंगी, इससे अपराध भी कम होंगे। उन्होंने कहा कि आप बस मेहनत करो और टेस्ट पास करने के बाद पंजाब सरकार तुम्हें नौकरी देगी। इसके लिए न तो किसी सिफ़ारिश की ज़रूरत है और न ही रिश्वत की, सिर्फ मेहनत करो और आगे आओ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *