• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब: भारी बारिश का अलर्ट, फिर सक्रिय होगा मानसून

 11 अगस्त 2024 : Punjab Weather News: मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने रविवार को फिर से राज्य के कुछ जिलों में भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने हिमाचल प्रदेश के साथ लगते जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रोपड़, चंडीगढ़ में मध्यम से तेज वर्षा की संभावना जताई है, जबकि अन्य जगहों पर मौसम साफ रहेगा व तेज धूप खिली रहेगी।

पटियाला में तेज हुई बारिश

वहीं, शनिवार को पटियाला में तेज वर्षा के अलावा अन्य सभी जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। पटियाला में शुक्रवार मध्यरात्रि से लेकर शनिवार सुबह पांच बजे के दौरान 79.0 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई, जबकि चंडीगढ़ में 13.8, अमृतसर में 2.2 और फतेहगढ़ साहिब में 2.5 मिमी वर्षा हुई।

पंजाब में सुस्‍त मानसून

शुक्रवार से राज्‍य में कई जिलों बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में इस बार कम बारिश हुई। मानसून इस बार सुस्‍त दिखाई दिया। हरियाणा में भी गर्मी से लोग जूझते रहे। हालांकि वहां अभी भी उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं।

पहाड़ों पर मानसून मेहरबान

वहीं पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी से लोग काफी खुश दिखाई दिए। हिमाचल के छह जिलों में तो मौसम विभाग ने बाढ़ की चेतावनी भी जारी कर दी है। हिमाचल में बारिश से बादल फटने के बाद काफी नुकसान भी हुआ। 26 लोगों की जान चली गई। वहीं कई लोग तो अभी भी लापता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *