• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब के हाईवे पर युवक की गोली मारकर हत्या

10 अगस्त 2024 : पंजाब में तड़के सुबह  एक बड़ी घटना की खबर सामने आ रही है। दरअसल, चंडीगढ़ से लुधियाना अपनी ऑल्टो टैक्सी में सवारियों को ले जा रहे टैक्सी चालक की समराला बाइपास पर गोलियां  मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे उसकी टैक्सी लेकर मौके से फरार हो गए। 

जानकारी के मुताबिक आज सुबह 5.30 बजे समराला के चंडीगढ़ लुधियाना बाइपास के गांव हरियो के पास एक नौजवान ड्राईवर की लाश समराला पुलिस को बरामद हुई, जिसके कई गोलियां लगी थी। मौके पर पहुंचे समराला पुलिस के डी.एस.पी. तरलोचन सिंह ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।  मृतक की पहचान रवी कुमार निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई, जोकि  टैक्सी ड्राईवर है। उसे गोली मारने के बाद कातिल उसकी ऑल्टो गाड़ी को छीन कर साथ ले गए। समराला पुलिस को इसकी सूचना मृतक के परिवार की तरफ से दी गई। 

वहीं, मृतक के पिता जय कुमार ने मौके पर बताया कि उनका बेटा रवि कुमार तीन-चार माह से टैक्सी चलाता था। रात को रवि ने बताया कि उसे चंडीगढ़ से लुधियाना के लिए सवारी मिल गई है। सुबह-सुबह उनके बेटे का फोन आया और उसने कहा, “पापा, मुझे गोली मार दी गई है।” उन्होंने बताया कि रवि की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी।  डी.एस.पी. समराला तरलोचन सिंह ने कहा कि हमें जिस युवक का शव मिला है उस पर गोली के निशान हैं और मृतक के परिवार को पता चला कि मृतक अपनी टैक्सी में चंडीगढ़ से लुधियाना जा रहा था। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही इस हत्या की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *