• Wed. Jan 28th, 2026

अमृतसर: पत्नी के झगड़े पर ससुरालियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

8 अगस्त 2024 :  पंजाब के अमृतसर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। थाना जंडियाला के अधीन आते गांव नंगल गुरू में पारिवारिक झगड़े के चलते लड़की परिवार वालों ने जमकर गुंडागर्दी की। गांव में आकर लड़की के घरवालों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। इस दौरान तीन लोगों की जांघ व टांग पर गोलियां लगी है, जिससे वह घायल हो गए।

15 के खिलाफ केस दर्ज

घायलों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां वह उपचाराधीन है। वहीं पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर करीब 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

पकड़े गए आरोपियों की हुई पहचान

पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही बाकी के आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पकड़े गए आरोपितों की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ मोटा और जर्मनजीत सिंह निवासी पत्ती डेढ़ की बंडाला के रूप में हुई है। फरार आरोपितों की पहचान सुरजीत सिंह, हैप्पी सिंह, अर्जुन सिंह, प्रिंस, जिंदर सिंह, गुरजीत सिंह, निवासी चाटीविंड व सात अज्ञात लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *