• Wed. Jan 28th, 2026

गर्मी और उमस के बीच पंजाबियों के लिए चिंता: मानसून से जुड़ी नई अपडेट

चंडीगढ़ 05 अगस्त 2024 : पंजाब में गर्मी और उमस झेल रहे लोगों के लिए चिंताजनक खबर है। दरअसल राज्य में मानसून फिर से सुस्त हो गया है और बारिश नहीं हो रही है। इस कारण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। इसकी वजह बंगाल की खाड़ी में बना दबाव है, जिसका असर पूरे उत्तर भारत के मॉनसून पर पड़ रहा है। दबाव के कारण नमी वाली हवाएं पंजाब की ओर नहीं बढ़ पा रही हैं।

इसके चलते मौसम विभाग की ओर से 6-7 अगस्त को जारी किया गया येलो अलर्ट भी खत्म कर दिया गया है। अब बस यही उम्मीद है कि 7 अगस्त को पंजाब में बारिश होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। पंजाब में 1 अगस्त के बाद से अच्छी बारिश नहीं हुई है, जिससे तापमान फिर से बढ़ने लगा है। रविवार को तापमान पिछले दिन की तुलना में 0.2 डिग्री अधिक पाया गया।

मौसम विभाग केंद्र (IMD) के अनुसार यह तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री ज्यादा है। पंजाब के शहरों में तापमान एक बार फिर 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। रविवार को फाजिल्का का तापमान 39.7 डिग्री दर्ज किया गया। अगर आने वाले दिनों में बारिश न हुई तो तापमान फिर से बढ़ना शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *