• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब के ऐतिहासिक गुरुद्वारा में ब्लास्ट, 5 लोग झुलसे, स्कूली बच्चे भी शामिल

पंजाब 02 अगस्त 2024 : फिरोजपुर में एक ऐतिहासिक गुरुद्वारा जामनी साहिब से बड़ी खबर सामने आई है। गुरुद्वारा साहिब में जबरदस्त ब्लास्ट हुआ है। जानकारी के अनुसार गुरु घर में सेवा के दौरान सिलेंडर फटने से यह ब्लास्ट हुआ है। सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग फैल गई जिसमें 5 लोग बुरी तरह झुलस गए । बताया जा रहा है कि इन पांच लोगों में स्कूली बच्चे भी शामिल है।

बताया जा रहा है कि स्कूली बच्चे गुरुघर में सेवा करने के आए थे। फिलहाल गंभीर रूप से झुलसे लोगों को इलाज के लिए फिरोजपुर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मंजर देख लोग सहमे हुए हैं। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच के बाद ही सारी स्थिति साफ हो पाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *