• Mon. May 19th, 2025

 उप चुनाव से पहले Congress को झटका, वरिष्ठ नेता सहित 3 AAP में शामिल

3 जुलाई जालंधर : जालंधर वेस्ट विधानासभा उप चुनाव से पहले बड़ा उलट फेर देखने को मिला रहा है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं सभी पार्टीयों के नेताओं द्वारा दलबदल का सिलसिला भी लगातार जारी है, जिससे राजनीति गरमाती जा रही है। इसी बीच राजनीति से जुड़ी खबर सामने आई हैं जहां कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। 

दरअसल, कांग्रेस पार्टी के 2 पूर्व पार्षद तरसेम लखोत्रा, अनमोल ग्रोवर व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल लोच आम आदमी पार्टी शामिल हो गए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें खुद पार्टी में शामिल करवाया। इस संबंधी सी.एम. मान ने ट्वीट शेयर कर जानकारी भी दी है कि, जालंधर में ‘आप’ का परिवार बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *