• Thu. Sep 19th, 2024

निहंग सिंह की बेरहमी से हत्या, तड़कसाल में मिली खून से लथपथ लाश

2 जुलाई पंजाब: नजदीकी गांव काहेके में गत रात घर पर सोए निहंग सिंह ज्ञानी गुरदयाल सिंह काहनेके का अज्ञात व्यक्तियों ने कत्ल कर दिया है।

जानकारी के अनुसार निहंग सिंह ज्ञानी गुरदयाल सिंह उर्फ जसविंद्र सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी गांव काहनेके अपने  घर में बनाई निहंग छावनी में रात के समय सोया था, जिसका अज्ञात कातिलों ने बेरहमी से गले पर तेजधार हथियारों के प्रहार करके कत्ल कर दिया। पुलिस थाना रूड़ेके कलां ने  जरनैल सिंह पुत्र भरपूर सिंह निवासी गांव काहनेके के बयान अनुसार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *