• Fri. Sep 20th, 2024

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

पंजाब के जलालाबाद से, जिला फाजिल्का के जलालाबाद हल्के के गांव चक भावड़ा में नवविवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। उसका शव पोस्टमार्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। हालांकि, लड़की के परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मृतक लड़की के पति और देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक लड़की के पिता जीत सिंह ने बताया कि वह फाजिल्का के गांव मुहार सोना का रहने वाला है और करीब डेढ़ साल पहले उसकी बेटी तोषा रानी (22 वर्षीय) की शादी जलालाबाद क्षेत्र के गांव चक भावड़ा निवासी व्यक्ति के साथ हुई थी। अक्सर उसकी बेटी को लड़की के ससुराल वालों द्वारा परेशान किया जाता था। उसका दामाद नशे का आदी था। उसकी बेटी अक्सर उसे नशा करने से रोकती थी, जिसके चलते विवाद होता था। और उसके साथ मारपीट की जाती थी।अब उन्हें अपनी बेटी की मौत की खबर मिली कि उसने घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। लेकिन उन्हें शक है कि उनकी बेटी की हत्या लड़की के ससुराल वालों ने की है। जिसके चलते वे पुलिस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उधर, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मृतक लड़की के पति व देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *