• Fri. Sep 20th, 2024

पंजाब से पाकिस्तान गए श्रद्धालु के साथ हुई अनहोली

1 जुलाई फिरोजपुर : महाराजा रणजीत सिंह जी की बरसी पर जत्थे के साथ पाकिस्तान गए श्रद्धालु सुखदेव सिंह निवासी झोक टहिल सिंह (फिरोजपुर) की लौटते समय दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

उनके परिजनों ने बताया कि वापस लौटते समय जैसे ही वह भारतीय सीमा में दाखिल हुए तो उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। इस कारण उनकी मौत हो गई। मृतक सुखदेव सिंह का शव आज गांव झोक टहिल सिंह स्थित उनके घर लाया गया, जहां परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *