नई दिल्ली 18 मार्च 2026 : दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम स्थित साध नगर में बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग में तीन बच्चों समेत 9 लोगों की मौत पर दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने खेद व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद और पीड़ादायक घटना है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच X पर पोस्ट कर कहा कि पालम में बहुमंजिला रिहायशी इमारत में आग लगने की घटना से वह बेहद व्यथित हैं।
मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच में आग लगने के कारणों और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत पड़ताल की जाएगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वह घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हैं।
राहत-बचाव में जुटी एजेंसियां
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन, Delhi Fire Service और Delhi Police की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। आग पर काबू पाने के बाद दमकलकर्मी इमारत में तलाशी अभियान चला रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई व्यक्ति अंदर फंसा न रह जाए।
