मुंबई/महाराष्ट्र 12 जनवरी 2026 : मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में मौसम अस्थिर बना हुआ है। मुंबई में ठंड का जोर थोड़ी कम हुआ है, लेकिन ठंडक अभी भी बनी हुई है। राज्य के कई हिस्सों में सुबह और रात में ठंडक अधिक रहती है, जबकि दिन में तापमान बढ़ने से गर्मी का अहसास होता है। वहीं, उत्तर महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ जिलों में तापमान में काफी गिरावट देखी गई है।
पिछले 72 घंटे अहम:
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 72 घंटे महाराष्ट्र के लिए अहम हैं। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है। इसका असर महाराष्ट्र में भी देखने को मिल सकता है। हालांकि राज्य में भारी बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन ढगों भरा मौसम, तेज हवाएं और कभी-कभी हल्की बौछारें पड़ने की संभावना बनी हुई है।
मकर संक्रांति तक मौसम स्थिर, बाद में तापमान बढ़ने की संभावना:
मकर संक्रांति तक राज्य में मौसम स्थिर रहेगा। ठंड की लहर नहीं होगी, लेकिन हवाओं में ठंडक बनी रहेगी। मकर संक्रांति के बाद तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा और हवा की ठंडक में थोड़ी कमी आ सकती है। लगातार बदलते तापमान के कारण राज्यभर में लोगों को सर्दी और बुखार जैसी परेशानियां महसूस हो रही हैं।
सांगली में बारिश:
सांगली में ठंडी से जम रहे लोगों को रविवार रात को अचानक बारिश का अनुभव हुआ। रात के समय अचानक बौछारें पड़ने से लोगों को ठंड के मौसम में पसीने-ठंड का मिश्रित अहसास हुआ। इससे सांगली महापालिका चुनाव के रात्री प्रचार पर भी असर पड़ा। इसके पहले मुंबई और पुणे के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश हुई थी।
