• Fri. Dec 5th, 2025

3367 धार्मिक स्थल भोंगेमुक्त, नए भोंगे पर सख्त कार्रवाई: फडणवीस

12 जुलाई 2025 : महाराष्ट्र में 3367 धार्मिक स्थल भोंगेमुक्त, पुलिस की उड़नदस्ते टीम करेगी निगरानी – CM फडणवीस का ऐलान

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में जानकारी दी कि राज्य के 3367 धार्मिक स्थलों से भोंगे (लाउडस्पीकर) हटा दिए गए हैं, जिनमें मुंबई के 1608 स्थल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई अब पूरी तरह भोंगेमुक्त है। किसी भी धार्मिक स्थल पर अब भोंगे नहीं हैं और कानून का पालन शांतिपूर्ण तरीके से कराया गया है।

क्या कहा मुख्यमंत्री ने?

  • भोंगे हटाने की कार्रवाई कोर्ट के आदेश और बातचीत के ज़रिए की गई।
  • इसमें 1149 मस्जिदें, 48 मंदिर, 10 चर्च, 4 गुरुद्वारे और 147 अन्य धार्मिक स्थल शामिल हैं।
  • कोई तनाव नहीं हुआ और एक भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई।

आगे की योजना

  • राज्य भर में अब पुलिस की उड़नदस्ते (फ्लाइंग स्क्वॉड्स) तैनात की जाएंगी, जो यह निगरानी करेंगी कि कहीं दोबारा भोंगे न लगें।
  • अगर कहीं भोंगे पाए गए, तो संबंधित थाने के अधिकारी जिम्मेदार माने जाएंगे।

त्यौहारों पर मिलेगी अस्थायी अनुमति

  • भजन, कीर्तन, टाळ वादन जैसे पारंपरिक धार्मिक कार्यक्रमों की अनुमति है।
  • त्यौहारों के दौरान रात 12 बजे तक विशेष अनुमति दी जा सकती है।
  • बंद हॉल/साउंडप्रूफ मंडपों में भोंगे की अनुमति है, ताकि आसपास के लोगों को परेशानी न हो।

केंद्र सरकार से डेसिबल नियमों में बदलाव की मांग

  • विधायक सना मलिक ने डेसिबल सीमा में बद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *