• Wed. Jan 28th, 2026

Sidhu Moosewala के बर्थडे पर रिलीज हुए 3 नए गाने, मिनटों में मिले लाखों व्यूज

पंजाब 11 जून 2025 : मशहूर दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का आज 11 जून को जन्मदिन है। इसके चलते आज उनके नए 3 गाने रिलीज किए गए। इसमें नील, ट्रिपल जीरो 8, टेक नोट्स शामिल हैं। ये नए गाने सिद्धू मूसेवाला के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए गए हैं। सिद्धू मूसेवाला का गाना रिलीज होते ही रिकॉर्ड तोड़ रहा है। 

कुछ ही मिनटों में नील गाने को 9 मिनट में 4 लाख व्यूज, ट्रिपल जीरो 8 को 14 मिनट में 4.5 लाख व्यूज और टेक नोट्स को 6 मिनट में 3 लाख व्यूज मिले   हैं। वहीं इस मौके पर पिता बलकौर सिंह ने कहा कि, उनका बेटा सिद्धू मौत से पहले भी हमेशा अपने खुद के, मेरे और अपनी मां के जन्मदिन पर गाने रिलीज करता था, इसी सिलसिले को जारी रखते हुए ही सिद्धू के गानों को उसके जन्मदिन के दिन रिलीज किया गया है, जिसमें उनके बेटे सिद्धू का नया स्टाइल दिखेगा। पिता बलकौर ने आगे बताया कि सिद्धू मूसेवाला के जितने भी गाने रिकॉर्ड हैं उन्हें धीरे-धीरे रिलीज किया जाएगा। उन्होंने ने कहा कि सिद्धू के जन्मदिन पर उसके फैंस हमेशा घर पर आते हैं और आज भी आएंगे, जिन्हें रोका नहीं जाएगा।

वहीं आपको बता दें कि, परिवार द्वारा विरोध करने के बावजूद सिद्धू मूसेवाला पर बनाई डॉक्यूमेंट्री द किलिंग कॉल भी एक निजी चैनल ने रिलीज कर दी है।  सिद्धू मूसेवाला के परिवार ने 11 जून को मुंबई में रिलीज हुई डॉक्यूमेंट्री का कड़ा विरोध किया था। सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने महाराष्ट्र के डीजीपी को शिकायत लिखकर इसकी स्क्रीनिंग रोकने की मांग की थी। इसके अलावा निजी चैनल को कानूनी नोटिस भी भेजा गया था। इसके बावजूद डॉक्यूमेंट्री रिलीज कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *