• Mon. Feb 16th, 2026

Haryana के 13 स्टेशन होंगे हाई-टेक, रेलवे प्रशासन ने उठाया अहम कदम

अंबाला 16 फरवरी 2026 : सहारनपुर से चंडीगढ़ की ओर जाने वाले रेल खंड को अब आधुनिक तकनीक से लैस किया जाएगा। रेल नेटवर्क को अधिक सुरक्षित और तेज बनाने के उद्देश्य से रेलवे ने यह कदम उठाया है। इसी के तहत उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल के हाई डेंसिटी नेटवर्क (एचडीएन) और हाईली यूटिलाइज्ड नेटवर्क (एचयूएन) मार्ग पर स्थित 13 महत्वपूर्ण स्टेशनों को इस परियोजना के लिए चिन्हित किया गया है। इन स्टेशनों पर पारंपरिक सिग्नलिंग व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल प्रणाली में बदला जाएगा।

बता दें कि इस परियोजना के लिए 129.17 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके तहत पुराने लीवर आधारित सिस्टम की जगह अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (EI) सिस्टम स्थापित किया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग रेलवे सिग्नलिंग की आधुनिक तकनीक है, जो ट्रेनों की आवाजाही को अधिक सुरक्षित बनाती है। यह प्रणाली सुनिश्चित करती है कि जब तक ट्रैक पूरी तरह साफ न हो और पॉइंट सही दिशा में सेट न हों, तब तक सिग्नल हरा नहीं होगा।

रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस अपग्रेड से न केवल ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि संचालन में भी सुगमता आएगी और रेल यातायात की गति में सुधार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *