• Fri. Dec 5th, 2025

पंजाब पुलिस कर्मचारियों के लिए अहम कदम उठाया गया

चंडीगढ़ 12 नवम्बर 2024 : राज्य में पुलिस कर्मियों के कौशल में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में पंजाब पुलिस ने सोमवार को राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आर.आर.यू.), गांधीनगर, गुजरात के साथ एक समझौते (एम.ओ.यू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते का उद्देश्य पुलिसिंग में समकालीन चुनौतियों का समाधान करने के लिए डिज़ाइन किए गए व्यापक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला के माध्यम से कानून लागू करने वाले कर्मियों की क्षमताओं को मजबूत करना है।

यह समझौता यहां पंजाब पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) पंजाब गौरव यादव की मौजूदगी में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ए.डी.जी.पी.) तकनीकी सेवाएं राम सिंह और आर.आर.यू. के वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) कपलेश एच. वांदरा दरम्यिान सहीबद्ध किया गया।  

उल्लेखनीय है कि पंजाब पुलिस सार्वजनिक सुरक्षा, अपराध रोकथाम, कम्युनिटी पुलिसिंग, आतंकवाद का मुकाबला, राष्ट्रीय सुरक्षा, साइबर अपराध रोकथाम गतिविधियों के साथ-साथ अपने कर्मियों को नई तकनीकों से लैस करने पर ध्यान केंद्रित करती है और यह राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के साथ सांझेदारी प्रभावशाली ढंग के साथ सेवा व सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पंजाब पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *