16 सितंबर 2024 : जालंधर इंप्रूवमेंट के अफसर और कर्मचारी हड़ताल पर चले गए है। जानकारी के अनुसार बीते दिनों इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के कर्मचारियों पर हुई एफ.आई.आर. के विरोध में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अफसरों और कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी है। उनकें द्वारा एफ.आई.आर. रद्द करने की मांग की जा रही है। इसे लेकर कर्मचारियों का कहना है कि बीते दिनो जो एफ.आई.आर. दर्ज की गई है वह बिल्कुल गलत है। इससे पहले ट्रस्ट और सरकार द्वारा कोई जांच नहीं करवाई गई।
कर्मचारियों का कहना है कि इस एफ.आईआर. को रद्द किया जाए नहीं तो हड़ताल जारी रहेगी और कोई काम नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि बीते दिनों इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन जगतार सिंह संगेड़ा ने ट्रस्ट के ई.ओ. रहे राजेश सहित कई कर्मचारियों पर एफ.आई.आर. दर्ज करवाई थी। उन्होंने आरोप लगाए थे कि इन कर्मचारियों ने सरकार को नुक्सान पहुंचाया है।
